फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Dead body of young man found hanging from ceiling latch

Sant Kabir Nagar News: छत की कुंडी से लटका मिला युवक का शव

Sun, 06 Oct 2024 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 06 Oct 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found hanging from ceiling latch
- नगर पंचायत मेंहदावल के पुरवा मोहल्ले का मामला
विज्ञापन

- सुबह दरवाजा नहीं खोलने पर परिजनों को हुई घटना की जानकारी


संवाददाता

मेंहदावल। नगर पंचायत मेंहदावल के पुरवा मोहल्ले में शनिवार सुबह संदिग्ध हालात में एक युवक का शव छत की कुंडी से लटका मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार नगर पंचायत के पुरवा मोहल्ले में विनोद शर्मा पुत्र विश्वनाथ शर्मा (35) वर्ष की संदिग्ध हालात में शनिवार सुबह घर के स्टोर रूम में कुंडी से लटका मिला। सुबह सो कर उठने के बाद जब परिवार के लोग विनोद को बुलाने लगे तो कमरे के अंदर से आवाज नहीं आई। इसके बाद आसपास खोजने लगे पर वह नहीं मिला। उसके बाद हमेशा खुला रहने वाला स्टोर रूम जब बंद देखा तो लोगों का शक बढ़ गया। लोगों ने बाहर से आवाज लगाया। उसके बाद भी दरवाजा न खुलने पर लोगों ने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

लोगों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो विनोद का शव छत की कुंडी से लटका था। घटना की सूचना पर भीड़ जमा हो गई। उसके बाद उसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक की शादी 15 वर्ष पूर्व हुई थी । उसके दो बच्चे हैं, बड़ा बेटा हरिओम शर्मा कक्षा आठ का छात्र है। स्थानीय लोगों की मानें तो मृतक खुद का व्यवसाय करता है। एसओ मेंहदावल रामकृपाल सिंह ने बताया घटना की सूचना के बाद मौके पर गए थे। जांच पड़ताल कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed