फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Dead body of married woman found hanging, case of dowry death against husband

Sant Kabir Nagar News: दुष्कर्म का केस दर्ज कराने की धमकी पर फंदे से लटका युवक

Fri, 24 Jan 2025 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Dead body of married woman found hanging, case of dowry death against husband
संवाद न्यूज एजेंसी बभनान (बस्ती)। कस्बे से सटे गोंडा जिले के छपिया थाना क्षेत्र के मुड़ाडीहा गांव में युवक का बंद कमरे में रस्सी के फंदे से लटका शव मिला।
विज्ञापन

परिजन की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
आरोप है कि दुष्कर्म के फर्जी केस में फंसाने की धमकी भी दी। जानकारी के अनुसार, मूड़ाडीहा गांव निवासी राजेश कुमार ने गोंडा जिले के छपिया पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बुधवार को 19 वर्षीय भतीजे हिमांशु पुत्र भद्रसेन को गांव के ही गया प्रसाद, राज व मायावती पत्नी गयाप्रसाद किसी कार्य से बेलहरी बुजुर्ग ले गए थे। किसी बात पर उसके भतीजे को मारापीटा।
विज्ञापन

चाचा राजेश के अनुसार जब वह मौके पर पहुंचे तो उसका भतीजा काफी डरा हुआ था। किसी तरह से समझा बुझाकर घर वापस ले गया। आरोपियों की बातों से क्षुब्ध होकर उसका भतीजा कमरा बंद कर फंदे से लटकर खुदकुशी कर ली। थानाध्यक्ष छपिया कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed