{"_id":"6820ea77b7b90c254102cdc3","slug":"dead-body-of-a-youth-found-near-railway-track-could-not-be-identified-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-132476-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: रेलवे ट्रैक किनारे मिला युवक का शव, नहीं हुई शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: रेलवे ट्रैक किनारे मिला युवक का शव, नहीं हुई शिनाख्त
Sun, 11 May 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 11 May 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के एचआर डिग्री काॅलेज के पीछे स्थित रेल ट्रैक के पास रविवार को सुबह एक अज्ञात शव देखा गया। जिसकी उम्र लगभग 30 वर्ष आंकी गई। पहचान न होने पर पुलिस ने शव को जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी में शिनाख्त के लिए रखवा दिया।
जानकारी के अनुसार सुबह के समय डिग्री काॅलेज के पास टहल रहे कुछ लोगों ने रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवक को मृत अवस्था में देख इसकी सूचना पुलिस व जीआरपी को दी। काफी प्रयास के बाद भी देर शाम तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर 72 घंटे तक मोर्चरी में शिनाख्त के लिए रखवा दिया गया है।
सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यम से भी शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। पहचान होने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पहचान न होने पर 72 घंटेे के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार करा दिया जाएगा।