{"_id":"6515e0423ac5603c3705bbd7","slug":"dead-body-of-a-young-man-who-left-home-in-the-evening-found-in-a-canal-in-the-morning-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-3548-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: शाम को घर से निकले युवक की सुबह नहर में मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: शाम को घर से निकले युवक की सुबह नहर में मिली लाश
Fri, 29 Sep 2023 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 29 Sep 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के देवापार गांव का युवक बुधवार की शाम को घर से निकला और लापता हो गया। परिजन उसकी तलाश किए,लेकिन पता नहीं चला। बृहस्पतिपार की सुबह गांव के डेढ़ किलोमीटर दूर माहनपार नहर पुलिया के पास उसका शव मिला। सूचना पर ग्रामीणों के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पीड़ित परिजनों के मुताबिक युवक शराब पीने का आदी था। लोगों ने आशंका जताया कि पुलिया से नहर में गिर कर डूब जाने से उसकी मौत हो गई।
देवापार गांव निवासी 32 वर्षीय अभिषेक उर्फ गोलू पुत्र हरिराम बुधवार की शाम को घर से निकला और देर शाम तक घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन पता नहीं चला। देवापार से डेढ़ किलोमीटर दूर नहर पुलिया के पास युवक का शव कुछ ग्रामीणों ने देख कर शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पीड़ित परिजन भी पहुंच गए। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निलकलवाया। पीड़ित पिता हरिराम ने शव की पहचान अपने बेटे अभिषेक उर्फ गोलू के रूप में की। कोतवाल रविंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित परिजनों ने पूछताछ में बताया कि युवक शराब पीने का आदी था। नशे की हालत में नहर में गिरने से उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।