फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Dead body of a young man found in Pokhara

पोखरे में मिला युवक का शव

Wed, 16 Nov 2022 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found in Pokhara
बखिरा थाना क्षेत्र के संझौली निवासी मृतक सलाहुद्दीन की रोती बिलखती मां।संवाद - फोटो : KHALILABAD
पोखरे में मिला युवक का शव
विज्ञापन

दो दिन पहले बगैर मां को बताए घर से निकला था सलाहउद्दीन
बखिरा (संतकबीरनगर)। क्षेत्र के सझौली गांव के उत्तर स्थित पोखरे में बुधवार को युवक का शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दिया।
पीड़ित मां ने बताया कि उसके तीन बेटे हैं। मंझला बेटा 35 वर्षीय सलाहुद्दीन सोमवार शाम से बिना कुछ बताए घर से निकल गया था। देर रात तक घर नहीं आने पर उसकी तलाश शुरू की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। बुधवार को कुछ लोग पोखरे की तरफ गए थे। पोखरे में युवक का शव उतराता देख कर लोगों ने शोर मचाया तो भीड़ जुट गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से पोखरे से शव को निकलवाया। शव की पहचान सलाहुद्दीन के रूप में हुई। एसओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि तीन भाइयों में सलाहउद्दीन मंझला था। घर की आर्थिक स्थिति कमजोर होने की वजह से दो भाई बाहर कमाने गए हैं। सलाहउद्दीन भी मेहनत मजदूरी करता था। उसका निकाह 12 वर्ष पहले हुआ था, लेकिन बीवी निकाह के दो वर्ष बाद ही छोड़कर चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed