फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Dead body of a teenage girl found hanging under suspicious circumstances

Sant Kabir Nagar News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला किशोरी का शव

Thu, 29 Aug 2024 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 29 Aug 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a teenage girl found hanging under suspicious circumstances
- मेंहदावल क्षेत्र के ददरा गांव का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। मेंहदावल क्षेत्र के ददरा गांव में किशोरी का शव संदिग्ध हालत में घर में छत की कुंडी से लटका मिला है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी भेज दिया।
घटना की जांच के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस हत्या, आत्महत्या सहित सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। अभी तक घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान प्रिया (17) पुत्री राममिलन गौड़ निवासी ददरा के रूप में हुई। वह अपने पिता के साथ घर में रहती थी। उसके मां की मृत्यु पहले ही हो चुका है।
विज्ञापन

मंगलवार की देर रात्रि वह खाना खाकर अपने कमरे में सोने गई थी। सुबह उसका शव छत की कुंडी से लटका मिला। पिता ने मामले की सूचना मेंहदावल पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक मेंहदावल रामकृपाल सिंह मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। इस घटना को लेकर पूरे गांव में तरह-तरह की चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी के पिता की भूमिका को भी लोग संदिग्ध नजर से देख रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed