फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Dead body of a teenage girl found hanging from a latch under suspicious circumstances

Sant Kabir Nagar News: संदिग्ध हालात में कुंडी से लटका मिला किशोरी का शव

Wed, 13 Mar 2024 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 13 Mar 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a teenage girl found hanging from a latch under suspicious circumstances
- दुधारा क्षेत्र के भंगुरा गांव का मामला, घर में अकेली थी किशोरी
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी

सेमरियावां। दुधारा क्षेत्र के भंगुरा गांव में संदिग्ध हालात में किशोरी का शव घर में छत की कुंडी से लटका मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जांच में जुट गई है। फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

प्राथमिक विद्यालय निपनिया में शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत पुष्पा प्रजापति पत्नी स्वर्गीय शिवमूरत निवासी भंगूरा ने बताया कि वह रोज की तरह सुबह स्कूल गईं। बेटी सृष्टि (17 वर्ष) घर में अकेले थी। परिवार के अन्य सदस्य खेत की तरफ गए थे। दोपहर दो बजे के करीब वह विद्यालय से घर आईं तो सृष्टि को बुलाया लेकिन कोई आवाज नहीं आई। कमरे में देखा तो वह छत की कुंडी से लटक रही थी। जिसके बाद शोर मचाया तो आसपास के लोग जुट गए। कमरा अंदर से बंद था। गांववालों की मदद से दरवाजा खुलवाया और शव को नीचे उतारा गया।
विज्ञापन

सूचना पर मौके पर एसओ पंकज कुमार पांडेय व चौकी प्रभारी बाघनगर संजय यादव हमराहियों के साथ पहुंच कर जांच शुरू कर दी। सृष्टि की मां पुष्पा प्रजापति के लिखित तहरीर के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भेज दिया। एसओ पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed