{"_id":"61422d7c8ebc3e69ab41106f","slug":"dead-body-khalilabad-news-gkp409337052","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुआनो नदी में युवती का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुआनो नदी में युवती का शव मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाएं हाथ में ब्रेसलेट पर मीना, दाएं हाथ में गोदना से एमके लिखा है
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र रामपुर छितौनी गांव के पास कुआनो नदी में बुधवार की शाम को युवती की लाश मिली। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को नदी से बाहर निकलवाया। शव की स्थिति को देख कर लोग तरह-तरह की आशंका जता रहे थे। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रामपुर छितौनी गांव के कुछ लोग शाम पांच बजे के करीब कुआनो नदी की ओर गए थे। उसी दौरान नदी में एक युवती की तलाश उतराती देखकर शोर मचाया तो आस-पास के लोग जुट गए। सूचना पर धनघटा पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को नदी से बाहर निकाला गया। युवती का शरीर का रंग काला और सफेद हो गया था। दाहिने हाथ पर गोदना से एमके लिखा है। बाएं हाथ पर ब्रेसलेट पर मीना लिखा मिला। देखने से शव छह-सात दिन पुरानी प्रतीत हो रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने शव की स्थिति देखकर तरह-तरह की आशंका जता रहे थे। उसी बीच सूचना पर एसपी डॉक्टर कौस्तुभ भी मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी हासिल की। एसओ अनिल कुमार दूबे ने बताया कि शव की पहचान कराने की कोशिश की गई,लेकिन पहचान नहीं हो पाई। युवती की उम्र 22 वर्ष आंकी गई। 72 घंटे बाद ही शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।