{"_id":"60c4f5038ebc3e5dea6ea8d0","slug":"dead-body-khalilabad-news-gkp3978799139","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोखरे के किनारे मिला नवजात का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोखरे के किनारे मिला नवजात का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोखरे के किनारे मिला नवजात का शव
लोहरैया। धनघटा क्षेत्र के टांडा गांव के टोला मिश्रौलिया में स्थित पोखरे के किनारे शनिवार को नवजात शिशु का शव मिला। जानकारी होने पर आस-पास के लोग जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लोहरैया चौकी इंचार्ज विवेकानंद तिवारी ने बताया कि मिश्रौलिया के पोखरे के किनारे फेंका नवजात का शव कुछ लोगों ने देख कर शोर मचाया तो लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर वह भी सहयोगी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। शव को तौलिए में लपेट कर किसी ने फेंका था। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस जांच करेगी कि किसने और किस हाल में नवजात के शव को फेंका था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा कि नवजात की मौत का कारण क्या है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद