फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   dead body

बखिरा झील में लापता युवक का शव मिला

Thu, 03 Sep 2020 10:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
dead body
बखिरा। बुधवार की शाम को मछली पकड़ने समय दौरान बखिरा झील में युवक डूबकर लापता हो गया था। बृहस्पतिवार को युवक का शव शनिचरा गांव के निकट झील में मिला। सूचना पर हल्का लेखपाल और पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

झुगियां निवासी हनुमान निषाद ने बताया कि उसका 18 वर्षीय बेटा सुनील रोज की भांति बुधवार को भी मछली पकड़ने के लिए बखिरा झील में गया था। नाव से बेटा झील में जाल डाल कर मछली पकड़ने की कोशिश कर रहा था। तभी नाव पलट गई और बेटा झील में गिरकर लापता हो गया। झील के किनारे गई कुछ महिलाओं ने यह देखकर शोर मचाया तो आसपास के लोग जुट गए। देर रात तक बेटे की तलाश झील में कराई गई,लेकिन पता नहीं लगा। बृहस्पतिवार को बेटे का शव शनिचरा गांव के पास झील में मिला। एसओ रोहित प्रसाद ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। इधर बेटे की मौत से पीड़ित परिजन गमगीन थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed