फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   dead body found

नाले में मिला वृद्ध का शव, परिजनों हत्या करने की आशंका जताई

Thu, 13 Jan 2022 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
dead body found
पोस्ट मार्टम हाउस पर रोते बिलखते मृतक के परिजन।संवाद - फोटो : KHALILABAD
नाले में मिला वृद्ध का शव, परिजनों हत्या करने की आशंका जताई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के अजगईबा और नौहट गांव के बीच नाले में बृहस्पतिवार को वृद्ध का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर सूचना पर पोस्टमार्टम हाउस आए परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई। पुलिस की नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हुई है।

महुली क्षेत्र के टिकुईकोल चौबे गांव निवासी पार्वती ने बताया कि 70 वर्षीय पति चौथी प्रसाद बुधवार को नौ बजे घर से कचहरी जाने के लिए निकले थे। पूर्व में पुलिस ने उसके पति को शराब के साथ पकड़ा था। उसी मुकदमे के सिलसिले में गए थे। बृहस्पतिवार को पति की लाश कोतवाली क्षेत्र के नौहट के पास नाले में मिलने की सूचना मिली। पीड़िता ने बताया कि घटनास्थल की स्थिति और परिस्थितियां हत्या करके शव फेंके जाने की ओर इशारा कर रही है। जेल चौकी इंचार्ज हरिनारायण दीक्षित ने बताया कि अजगईबा घाट और नौहट के बीच नाले में वृद्ध की लाश जलकुंभी के बीच मिली है। आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई तो परिजनों को सूचना दी गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed