{"_id":"68e2b0866377c4f7e70e3943","slug":"dead-body-found-at-saryu-canal-gate-near-usra-shaheed-village-not-identified-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-139325-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: उसरा शहीद गांव के पास सरयू नहर फाटक पर मिला शव, शिनाख्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: उसरा शहीद गांव के पास सरयू नहर फाटक पर मिला शव, शिनाख्त नहीं
Sun, 05 Oct 2025 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 05 Oct 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
सेमरियावां। दुधारा थाना क्षेत्र उसरा शहीद गांव के पास रविवार को सरयू नहर में अर्द्ध नग्न हालत में एक व्यक्ति का शव उतराया दिखाई दिया। पुलिस ने छपियामाफी फाटक पर नहर से शव को बाहर निकाला और शिनाख्त कराई लेकिन शव का पहचान नहीं हो सका। देखने से शव करीब चार पांच दिन पुराना लग रहा था।
जानकारी के अनुसार बस्ती सिद्धार्थनगर की ओर से सरयू नहर शाखा खलीलाबाद निकली हुई है। जो दुधारा थाना क्षेत्र के देवरिया विजई, मीरपुर भैंसवरियां, उसराशहीद, चिउटना होते हुए खलीलाबाद से आगे तक गई है। रविवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे उसराशहीद गांव पास बकरी चरा रहे लोगों को सरयू नहर में उतराया शव दिखाई दिया। पानी की धारा के साथ शव आगे बढ़ता रहा। धीरे-धीरे शव उतारते हुए बढ़यामाफी गांव पार करते हुए छपिया माफी फाटक पर पहुंच गया।
सूचना पर बाघनगर पुलिस चौकी व दुधारा थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस के आने पर शव को बाहर निकाला गया। एसओ इंद्रभूषण सिंह बताया कि मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष और लगभग चार-पांच दिन पुराना शव लग रहा है। आसपास जानकारी की गई तो शव के बारे में कुछ पता नहीं चल रहा है। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।