{"_id":"5c364223bdec2256dc68c624","slug":"day-slogan-of-the-strike-on-the-second-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे कर्मचारी, की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे कर्मचारी, की नारेबाजी
Thu, 10 Jan 2019 12:19 AM IST
राकेश पांडेय
संतकबीरनगर
संतकबीरनगर
Published by: राकेश पांडेय
Updated Thu, 10 Jan 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे कर्मचारी, की नारेबाजी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। ट्रेड यूनियनों के दो दिवसीय हड़ताल के दूसरे दिन भी कर्मचारी हड़ताल पर रहे। आंगनबाड़ी व सहायिका के दोनों गुटों ने कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। विद्युत निगम, एलआईसी व बैंक कर्मचारियों ने हड़ताल पर रहकर सरकार को कोसा।
महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष मंजू चौधरी के नेतृत्व में आंगनबाड़ी व सहायिकाओं ने कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। केके श्रीवास्तव ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार आंगनबाड़ी व सहायिका की मांगों को नजरअंदाज कर रही है। जिला कार्यवाहक अध्यक्ष नीरू मिश्रा ने कहा कि राजनीतिक पार्टियां चुनाव के समय झूठा आश्वासन देकर वोट हासिल करती हैं और सत्ता में आने के बाद वादा भूल जाती है। इस दौरानअयोध्या प्रसाद, गरिमा सिंह, विमला राय, मांडीव मिश्रा, उषा मिश्रा, रानी देवी आदि मौजूद रहीं। उधर, आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष सरोज सिंह के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर धरना दिया गया। इस दौरान विजय लक्ष्मी, संगीता देवी, दुर्गावती, रीता पांडेय, शाहिदा खातून, आरती देवी आदि मौजूद रहीं। उत्तर प्रदेश विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले विद्युत कर्मचारियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। मांग की कि बिजली निगमों का एकीकरण किया जाए, पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल की जाए और ठेकेदारी प्रथा को बंद किया जाए। इस दौरान अजय गुप्ता, राम उजागिर पाठक, राम अचल, सूरज प्रजापति, रमेेश, एच.अंसारी, विजय कुमार, आशीष, सजीव चौरसिया, वीएन उपाध्याय, राजेंद्र श्रीवास्तव, विजय नंदन आदि उपस्थित रहे। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश बैंक एम्प्लाई यूनियन के बैनर तले बैंक कर्मियों ने आंदोलन किया। इस दौरान विजय कुमार, बृजेश कुमार, जितेंद्र कुमार चौधरी, मनीष कुमार, दुर्गेश गिरी मौजूद रहे। इसके साथ ही हड़ताल में एलआईसी कर्मियों ने भी भागीदारी की।