फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   dastak abhiyaan mein mile chaar teebee rogee

दस्तक अभियान में मिले चार टीबी रोगी

Wed, 03 Aug 2022 12:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
dastak abhiyaan mein mile chaar teebee rogee
दस्तक अभियान में मिले चार टीबी रोगी
विज्ञापन

क्षय रोग विभाग ने शुरू किया इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। दस्तक अभियान के दौरान जिले में चार टीबी रोगी मिले। इनका इलाज क्षय रोग विभाग ने शुरू कर दिया है।
सीएमओ डॉ. अनिरूद्ध सिंह ने बताया कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण माह के दौरान 15 से 31 जुलाई तक चले दस्तक अभियान में चार टीबी रोगी मिले हैं। इसके अलावा 24 संभावित टीबी रोगियों की खोज की गई। टीबी रोगियों के इलाज के साथ उन्हें निक्षय पोषण योजना के तहत 500 रुपये पोषण भत्ते के रूप में देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एसडी ओझा ने बताया कि संभावित टीबी रोगियों के नमूने की जांच के बाद यदि रोग की पुष्टि होती है तो टीम को 600 रुपये प्रोत्साहन दी जाती है। यदि किसी व्यक्ति को दो सप्ताह से अधिक समय तक खांसी आए, बुखार रहता हो तथा शाम को बढ़ जाता हो, सीने में दर्द हो, खांसी के साथ खून आए, भूख न लगे, वजन घटता हो तो यह टीबी के लक्षण हैं। जनपद में टीबी की जांच के लिए ट्रूनाट व एक सीबीनॉट मशीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed