फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   DAP shortage at cooperative societies; farmers distressed.

Sant Kabir Nagar News: समितियों पर डीएपी का संकट, किसान परेशान

Wed, 10 Jun 2026 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 10 Jun 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
DAP shortage at cooperative societies; farmers distressed.

विज्ञापन
धनघटा। धान की रोपाई का समय नजदीक आते ही क्षेत्र में डीएपी खाद की किल्लत से किसान परेशान हो गए हैं। सहकारी समितियों पर खाद उपलब्ध न होने के कारण किसान दौड़ लगाने को मजबूर हैं, उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
साधन सहकारी समिति भैंसाखूंट, रजनौली, औराडाड़, बंडा, धनघटा सहित कई समितियों पर डीएपी खाद नहीं मिल पा रही है। किसानों का आरोप है कि कई समितियों के सचिवों के फोन भी स्विच ऑफ हैं, जिससे सही जानकारी नहीं मिल पा रही है। किसान रामभक्त, रोशन, हरिशंकर, मुन्नालाल और रामवृक्ष सहित कई किसानों ने बताया कि धान की नर्सरी तैयार हो चुकी है और रोपाई का कार्य शुरू होना है, लेकिन डीएपी खाद के बिना खेती प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि कई दिनों से समितियों के चक्कर लगाने के बावजूद खाद उपलब्ध नहीं हो सकी है। किसानों का कहना है कि यदि समय पर डीएपी खाद उपलब्ध नहीं कराई गई तो धान की रोपाई प्रभावित होगी और उत्पादन पर इसका सीधा असर पड़ेगा। किसानों ने प्रशासन और कृषि विभाग से तत्काल खाद आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। ताकि खरीफ सीजन की खेती समय से पूरी हो सके और किसानों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार ने बताया कि जल्द ही समितियों पर खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed