फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Dap crisis in sant kabir nagar

निजी दुकानों से खाद गायब, साधन सहकारी समितियों पर लग रही कतार

Wed, 17 Nov 2021 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Dap crisis in sant kabir nagar
निजी दुकानों से खाद गायब, साधन सहकारी समितियों पर लग रही कतार
विज्ञापन

मेंहदावल। डीएपी खाद की कमी से रबी की बुआई प्रभावित हो रही है। लाइसेंसी व प्राइवेट दुकानों से खाद गायब है तो सहकारी समितियों पर किसानों की लंबी कतार लग रही है। खाद की कमी से किसान जूझ रहे हैं। ऊपर से एक आधार व इंतखाब पर दो बोरी खाद के नियम ने बड़े काश्तकारों की परेशानी बढ़ा दी है।

मेंहदावल क्षेत्र में डीएपी की भारी कमी से गेहूं की फसल पर संकट मंडरा रहा है। लाइसेंसी दुकानदारों व प्राइवेट खाद विक्रेताओं के यहां भी डीएपी नहीं मिल पा रही है। साधन सहकारी समितियों पर खाद आते ही किसानों की लंबी लाइन लग जा रही है। पुलिस प्रशासन को भीड़ संभालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। साधन सहकारी समिति के सचिवों का कहना है कि खाद समितियों पर दो सौ बोरी डीएपी मिली है। किसानों की भीड़ पांच सौ की हो रही है। ऐसे में खाद का वितरण बड़ी समस्या है। जबकि शासन ने व्यवस्था बना रखी है कि एक व्यक्ति को आधार व इंतखाब प्रस्तुत करने पर केवल दो बोरी खाद दी जाए। ऐसे में बडे़ काश्तकारों को दिक्कत हो रही है। किसान रमेश निषाद ने कहा कि किसानों की मांग के अनुसार बाजार में डीएपी की व्यवस्था न होने से किसानों को परेशान होना पड़ रहा है। इससे गेहूं की बुआई प्रभावित हो रही है। रामबेलास निषाद ने कहा कि जिन किसानों के पास डेढ़ से दो एकड़ खेत है वे दो बोरी खाद में गेहूं की बुआई कैसे करें, इस समस्या का निदान जिम्मेदार नहीं कर रहे हैं। किसान रामआशीष ने कहा कि वर्तमान समय में खेती महंगी हो गई है। शासन व प्रशासन हर किसान को केवल दो बोरी खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था खेती पर भारी पड़ रही है। बाजार में किसानों के बीच जिस खाद की मांग है, उसे आवश्यकता के अनुसार उपलब्ध कराने में जिम्मेदार फेल हैं। साधन सहकारी समिति पश्चिमटोला पर चल रहे साधन सहकारी समिति विसौवा में डीएपी के लिए सुबह चार बजे से ही किसानों ने लाइन लगा रखी थी। यही हाल साधन सहकारी समिति बढ़या ठाठर का रहा, जहां किसानों की लंबी कतार को संभालने के लिए नौलखा चौकी की पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। हालत यह है कि डीएपी के लिए किसान मारे-मारे फिर रहा है। इस संबंध में जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा ने कहा कि समितियों पर खाद भेजी गई है। जल्द ही समस्या का निदान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed