{"_id":"66f692d47f7a03f65f081a21","slug":"dangerous-turns-on-both-sides-of-the-bridgedanger-of-accident-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-121330-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पुल के दोनों ओर खतरनाक मोड़... हादसे का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पुल के दोनों ओर खतरनाक मोड़... हादसे का खतरा
Fri, 27 Sep 2024 04:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 27 Sep 2024 04:41 PM IST
विज्ञापन
- मोड़ पर उगे झाड़ की वजह से नहीं दिखते सामने से आ रहे वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिहरपुर। नाथनगर-महुली सड़क पर बने कठिनइया नदी पुल के दोनों ओर खतरनाक मोड़ राहगीरों के लिए मुसीबत बन गए हैं। सड़क के मोड़ पर रेनकट की वजह से गहरा गड्ढा भी बन गया है लेकिन विभागीय जिम्मेदार इस बात से बेखबर हादसे का इंतजार कर रहे हैं।
कठिनइया नदी पुल के दोनो ओर बने एप्रोच की सड़क के किनारे झाड़ियॉ उग जाने से राहगीरों को सामने से आ रहे वाहन दिखाई नहीं देते हैं। रेनकट के चलते सड़क के मोड़ पर बड़ा गड्ढा भी बन गया है। जिसकी वजह से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बीते साल बारिश के मौसम में पुल का एप्रोच भी धंस गया था और पुल को सपोर्ट देने वाली दीवार भी खिसक गई थी तब भी विभागीय जिम्मेदारों ने इसकी मरम्मत करने के बजाय सड़क के किनारे मिट्टी का ढेर गिराकर मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति कर दी थी। नाथनगर से बस्ती मंडल को जाने वाली इस सड़क से रोजाना सैकड़ों दो-पहिया व चार-पहिया वाहनो की आवाजाही होती है। रात के समय ओवरलोड ट्रक भी बेरोकटोक इस सड़क से होकर आते जाते हैं। बीते साल पुल के मोड़ का अंदाजा न लगने के कारण कई राहगीर वाहन समेत गड्ढे में गिर गए थे जिन्हें स्थानीय लोगों ने गड्ढे से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया था। विनय कुमार चौरसिया, अनिल कुमार, राम सरन आदि लोगों ने सड़क के किनारे बने रेनहोल को भरने और झाड़ियों के सफाई की मांग की है। जिससे राहगीरों को परेशानी न हो। साथ ही नदी पर बने पुल के धंसे एप्रोच और पुल से खिसक गई दीवार के मरम्मत की भी मांग की है।