{"_id":"653eb60cb36c6fb8f405b417","slug":"dandiya-riot-location-of-some-accused-found-in-barabanki-and-haldwani-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-4830-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"डांडिया बवाल : कुछ आरोपियों की बाराबंकी और हल्द्वानी में मिली लोकेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डांडिया बवाल : कुछ आरोपियों की बाराबंकी और हल्द्वानी में मिली लोकेशन
Mon, 30 Oct 2023 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 30 Oct 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शहर के एचआर इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित डांडिया बवाल के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए शनिवार रात पुलिस उनके घरों और संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं मिली। आरोपियों में हिस्ट्रीशीटर, प्रधान, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष समेत आठ नामजद शामिल हैं। जबकि सात आरोपियों को पुलिस ने चिह्नित कर लिया है। पुलिस सूत्रों की मानें तो कुछ आरोपियों की बाराबंकी के ईद-गिर्द तो कुछ ही हल्द्वानी में लोकेशन मिल रही है।
एचआर इंटर कॉलेज परिसर में सोमवार की रात डांडिया कार्यक्रम हुआ था। उसी दौरान दो पक्षों में नोकझोंक के बाद विवाद हो गया था। कॉलेज गेट पर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट और हंगामा हुआ था। उपद्रव कर रहे लोगों को पुलिस ने जब रोकना चाहा तो वे पुलिस कर्मियों से भिड़ गए थे। कॉलेज गेट के आसपास अफरातफरी का माहौल हो गया था। स्थिति को संभालने के लिए एएसपी, चार सीओ और कई एसओ को बुलाना पड़ गया था। दो लोगों को पकड़ कर पुलिस कोतवाली ले गई थी। वहां काफी संख्या में युवक पहुंच गए और दबाव में आकर पुलिस ने हिरासत में लिए गए लोगों को छोड़ दिया था।
इस मामले में गोला बाजार चौकी इंचार्ज अनुज यादव ने घाटमपुर उर्फ घटरम्हा गांव के प्रधान प्रतिनिधि के सी पांडेय, पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष एवं तेनुहारी के प्रधान धीरज पांडेय, नीरज पांडेय, एकमा के आलोक राय, तितौवा के सचिन यादव, आशीष राय, महुली क्षेत्र के भगवानपुर निवासी हृदय राय, घाटमपुर के नितिन पांडेय अपने 10-15 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया था। घटना में शामिल एक भी नामजद आरोपी अभी तक पकड़े नहीं जा सकें हैं। जबकि एसपी ने छह टीमें लगाई हैं। शनिवार रात में अलग-अलग टीमों ने आरोपियों के घरों और उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आए।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों की मानें तो आरोपियों की गिरफ्तारी में सर्विलांस टीम की भी मदद ली जा रही है। आरोपियों ने अपने मोबाइल फोन बंद कर लिए हैं। वैसे एक आरोपी का मोबाइल कुछ देर के लिए ऑन हुआ तो उसकी लोकेशन बाराबंकी के इर्द-गिर्द मिली थी। जबकि एक आरोपी के मोबाइल का लोकेशन हल्दवानी में मिला। बाद में दोनों आरोपियों ने मोबाइल फोन बंद कर लिए। इसकी वजह से पुलिस को आरोपियों की सटीक लोकेशन जानना मुश्किल हो गया है। सूत्रों की मानें तो कुछ आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए मजबूत पकड़ वाले लोगों की मदद से हाईकोर्ट जाने की तैयारी भी कर रहे हैं।
कोतवाल ब्रजेंद्र प्रसाद पटेल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से अब तक सात और आरोपियों की पहचान की गई है। अब तक इस मामले में कुल पांच आरोपी जेल भेजे गए हैं। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। फरार चल रहे 15 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी कराने की तैयारी की जा रही है। आरोपी कुछ दिन के लिए पुलिस से छिप सकते है, लेकिन बच नहीं पाएंगे।
इंसेट
गोला बाजार चौकी इंचार्ज हुए लाइनहाजिर
डांडिया प्रकरण में तीन दिन पूर्व शहर कोतवाल रहे रविंद्र सिंह निलंबित कर दिए गए थे। एसपी ने शनिवार रात लापरवाही में गोला बाजार चौकी इंचार्ज अनुज यादव को भी लाइनहाजिर कर दिया। इन्हें पुलिस लाइंस में विशेष प्रशिक्षण के लिए भेजे जाने का जिक्र आदेश में किया है। लाइनहाजिर हुए चौकी इंचार्ज ही डांडिया कांड के आरोपियों पर केस दर्ज कराए थे।
इंसेट
डांडिया कांड के फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगी हुई हैं। आरोपियों के संभावित ठिकानों पर पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। फुटेज के जरिए आरोपियों को चिह्नित किए जाने का प्रयास जारी है। जो भी घटना में शामिल होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। -सत्यजीत गुप्ता, एसपी