फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Dandiya riot case: Three accused sent to jail on suspicion of breach of peace

डांडिया बवाल प्रकरण : शांति भंग की आशंका में तीन आरोपी भेजे गए जेल

Fri, 27 Oct 2023 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 27 Oct 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Dandiya riot case: Three accused sent to jail on suspicion of breach of peace
संतकबीरनगर। शहर के एचआर इंटर कॉलेज परिसर में डांडिया कार्यक्रम के दौरान हुए बवाल प्रकरण में बृहस्पतिवार को पुलिस ने तीन आरोपियों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया। पुलिस तीनों आरोपियों को एसडीएम कोर्ट में पेश की। एसडीएम कोर्ट ने तीनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए 14 दिन के लिए जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाल रविंद्र सिंह ने बताया कि डांडिया कार्यक्रम के दौरान कानून व्यवस्था को तोड़ने की कुछ अराजक तत्वों ने कोशिश की थी। इससे शहर में अराजकता का माहौल कायम हो गया था। स्थिति को नियंत्रित करने में पुलिस को कड़ी मेहनत करनी पड़ी। इसी मामले में बृहस्पतिवार को देवरिया गंगा निवासी चंद्रशेखर , तेनुहारी निवासी उमेश और सियरासांथा निवासी अजीत को हिरासत में लिया है। पकड़े गए तीनों आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई करते हुए एसडीएम सदर की कोर्ट में पेश किया गया। एसडीएम शैलेश दूबे ने बताया कि तीनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए 14 दिन के लिए जेल भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed