फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Dandiya riot case: Raid in search of miscreants, accused fled from home

डांडिया बवाल प्रकरण : उपद्रवियों की तलाश में पड़ा छापा, घर छोड़कर भागे आरोपी

Sat, 28 Oct 2023 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 28 Oct 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Dandiya riot case: Raid in search of miscreants, accused fled from home
संतकबीरनगर। शहर के एचआर इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित डांडिया कार्यक्रम में हुए बवाल में पुलिस की छह टीमें उपद्रवियों की धरपकड़ के लिए लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस के भय से उपद्रवी घर छोड़कर भाग गए हैं। इधर, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के जरिए दस और उपद्रवियों को चिह्नित कर ली है। बृहस्पतिवार रात में कुछ संदिग्धों को पुलिस उठाई भी थी, जिन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया। पुलिस की कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

एचआर इंटर कॉलेज परिसर में सोमवार की रात डांडिया कार्यक्रम हुआ था। उसी दौरान दो पक्षों में नोकझोंक के बाद विवाद हो गया। कॉलेज गेट पर दो पक्षों में जमकर मारपीट और हंगामा हुआ। उपद्रव कर रहे लोगों को पुलिस ने जब रोकना चाहा तो पुलिस कर्मियों से भी हाथापाई की थी। कॉलेज गेट के आसपास अफरातफरी का माहौल हो गया था। स्थिति को संभालने के लिए एएसपी ,चार सीओ और कई थानों की पुलिस बुलानी पड़ गई थी। पुलिस तीन लोगों को पकड़ कर कोतवाली ले गई, जहां बाद में काफी संख्या में युवक पहुंच गए। दबाव में आकर पुलिस ने तीनों को छोड़ दियाथा।
विज्ञापन

इस मामले में गोला बाजार चौकी इंचार्ज अनुज यादव ने घाटमपुर उर्फ घटरम्हा गांव के प्रधान प्रतिनिधि के सी पांडेय, पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष एवं तेनुहारी के प्रधान धीरज पांडेय, नीरज पांडेय, एकमा के आलोक राय, तितौवा के सचिन यादव, आशीष राय, महुली क्षेत्र के भगवानपुर निवासी हृदय राय, घाटमपुर के नितिन पांडेय अपने 10-15 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया था। इस मामले में सुरक्षा में हुई चूक को लेकर पुलिस की काफी किरकिरी हुई। एसपी ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीमें गठित की। बृहस्पतिवार रात पूर्व कोतवाल रहे इंस्पेक्टर अनिल कुमार , इंस्पेक्टर विजय नरायन प्रसाद, इंस्पेक्टर सर्वेश राय, एसएसआई रहे एसओ धनघटा राकेश मिश्र, शहर कोतवाल रविंद्र सिंह, इंस्पेक्टर क्राइम बृजेश यादव,एसओजी प्रभारी श्री प्रकाश यादव आदि की अलग- अलग टीम गठित कर आरोपियोंं की गिरफ्तारी के लिए निर्देश दिया। एसपी की गठित टीमें तामेश्वरनाथ चौकी क्षेत्र में, महुली क्षेत्र में और बखिरा क्षेत्र में रात में कई जगह दबिश दी। इसके अलावा शहर में भी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दिया,लेकिन आरोपी घर छोड़ कर भाग गए थे। कोतवाल रविंद्र सिंह ने बताया कि घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाला गया है। फुटेज से अज्ञात में दर्ज केस में दस और लोगों को चिह्नित किया गया है। आयोजक से भी कार्यक्रम स्थल पर उपद्रव करने वालों को चिह्नित करने के लिए फुटेज मांगा गया है। इस मामले में शांति व्यवस्था में खलल डालने की कोशिश करने के आरोप में बृहस्पतिवार को तीन आरोपियों को शांतिभंग की आशंका में जेल भेजा गया। घटना में शामिल कोई आरोपी बच नहीं पाएंगे। फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी कराए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
पुलिस ने दो आरोपियों को भिजवाया जेल
पुलिस ने दो आरोपियों को शुक्रवार को शुगर मिल चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। कोतवाल रविंद्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में पवन कुमार निवासी बरदहिया बाजार, उत्कर्ष सिंह निवासी हाईडिल कॉलोनी स्टेशन पुरवा शामिल हैं। इनके खिलाफ गोलबंद होकर बवाल करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने, अश्लील हरकत करने, तोड़फोड़ करने और अपशब्द व जानमाल की धमकी देने का आरोप है। आरोपियाें को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपियों न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए जेल भेज दिया।

इंसेट
डांडिया बवाल प्रकरण में पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई करेगी। इस मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगा दी गई हैं। सीसीटीवी फुटेज के जरिए पुलिस घटना में शामिल अन्य आरोपियों को चिह्नित कर रही है। घटना में जो भी आरोपी होंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। -सत्यजीत गुप्ता, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed