फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Dandiya case: Another accused sent to jail

डांडिया प्रकरण : एक और आरोपी को भेजा गया जेल

Tue, 07 Nov 2023 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 07 Nov 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
Dandiya case: Another accused sent to jail
संतकबीर नगर। डांडिया कार्यक्रम में फरमाइशी गाने को लेकर मारपीट और बवाल करने का एक आरोपी सोमवार को पकड़ा गया। कोतवाली पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसको जेल भेज दिया गया। इस मामले में अब तक 10 आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन

23 अक्तूबर की रात शहर के एचआर इंटर कॉलेज परिसर में डांडिया नृत्य का कार्यक्रम आयोजित था। आरोप है कि घाटमपुर उर्फ घटरमहा गांव के प्रधान प्रतिनिधि केसी पांडेय, पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष एवं तेनुहारी के प्रधान धीरज पांडेय, नीरज पांडेय, एकमा के आलोक राय, तितौवा के सचिन यादव, आशीष राय, महुली क्षेत्र के भगवानपुर निवासी हृदय राय ,घाटमपुर के नितिन पांडेय अपने 10-15 अज्ञात साथियों के साथ कार्यक्रम में पहुंचकर मारपीट की। हंगामा करते हुए महिलाओं संग बदसूलकी की। मनबढ़ों ने पुलिस कर्मियों के साथ भी हाथापाई की। गोला बाजार चौकी प्रभारी की तहरीर पर केसी पांडेय, धीरज पांडेय, नीरज पांडेय, आलोक राय, सचिन यादव, आशीष राय, हृदय राय, निति पांडेय और 10 -15 अज्ञात के खिलाफ बलवा, मारपीट, लोक सेवक के कार्य में बाधा पहुंचाने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। इस मामले में पुलिस ने नौ आरोपियों को जेल भेज दिया था। सोमवार को एक आरोपी एकमा निवासी आलोक राय को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। कोतवाली ब्रजेंद्र प्रसाद पटेल ने बताया कि डांडिया प्रकरण का एक आरोपी आलोक राय को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बताया कि अब तक 10 आरोपी जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed