{"_id":"685edd02158c88289702c2b3","slug":"daily-commuters-travel-will-be-easier-through-e-mst-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-134715-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ई-एमएसटी के जरिए दैनिक यात्रियों की यात्रा होगी सुगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ई-एमएसटी के जरिए दैनिक यात्रियों की यात्रा होगी सुगम
Fri, 27 Jun 2025 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 27 Jun 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
संतकबीनगर। परिवहन निगम ने दैनिक यात्रियों के लिए ई-एमएसटी की सुविधा प्रदान की है। यह ई-एमएसटी पांच साल के लिए मान्य होगी। इसमें एमएसटी धारक खुद अपने मोबाइल के जरिए रिचार्ज कर यात्रा कर सकेंगे। इससे निगम अपने दैनिक यात्रियों की यात्रा काफी सुगम बनाएगा।
जिले से तमाम लोग बस्ती, गोरखपुर समेत अन्य जनपदों में नौकरी व रोजगार अथवा पढ़ाई के लिए प्रतिदिन आते-जाते हैं। ऐसे में ज्यादातर दैनिक यात्री परिवहन निगम की बस का एमएसटी बनवाकर रोज यात्रा करते हैं। अभी तक यात्रियों को मैनुअली एमएसटी बनाकर दिया जाता था। जिले में बस अस्थायी बस अड्डा न होने के वजह से परिवहन निगम का एक कर्मचारी खलीलाबाद शहर के मेंहदावल बाईपास रोड पर बैठकर एमएसटी बनाता था।
जिन लोगों को एमएसटी बनवाने की आवश्यकता होती थी वह बाईपास ओवरब्रिज के नीचे आकर कर्मचारी को खोजकर एमएसटी बनाकर अपना दैनिक यात्रा करते थे। परिवहन निगम ने अब अपने दैनिक यात्रियों को सहूलियत प्रदान किया है। निगम की तरफ से ई-एमएसटी की व्यवस्था की गई है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इसकी वैधता पांच साल के लिए होगी।
विज्ञापन
इसके लिए एक कार्ड बनाकर रेगुलर यात्री को दिया जाएगा। जिस पर कार्ड नंबर और बार कोड अंकित रहेगा। बार कोड को स्कैन करके उसे हर महीने मोबाइल की तरह रीचार्ज करना होगा। इससे यात्रियों को भटकने से फुरसत मिल जाएगा और वह आसानी से अपनी यात्रा कर सकेंगे।