फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Cysts accumulated in canals should be cleaned:

नहरों में जमी सिस्ट की सफाई कराई जाए : डीएम

Fri, 11 Oct 2024 12:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Cysts accumulated in canals should be cleaned:
-डीएम की अध्यक्षता में नहरों की सिल्ट सफाई कार्य के संबंध में बैठक हुई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। डीएम महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को नहरों की सिल्ट सफाई कार्य के संबंध में बैठक हुई। डीएम ने निर्देश दिए कि जहां भी सिल्ट जमी हो, उसकी सफाई करा ली जाए।
बैठक में अधिशासी अभियंता विश्वनाथ शुक्ला ने अवगत कराया कि जिले में सरयू परियोजना के अंतर्गत बांसी शाखा, खलीलाबाद शाखा, कुआनों पंप नहर प्रणाली एवं महुली रजवाहा प्रणाली के द्वारा सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इस जनपद में कार्यरत सरयू नहर खंड खलीलाबाद के तहत कुल नहरों की लंबाई 227.004 किलोमीटर में रजवाहा की कुल लंबाई 112.540 किलोमीटर है। माइनर की कुल लंबाई 114.464 किलोमीटर के सापेक्ष 114.464 किलोमीटर सिल्ट सफाई प्रस्तावित है।
विज्ञापन

इसी प्रकार सरयू नहर खंड-प्रथम, बांसी, सिद्धार्थनगर के अंतर्गत कुल नहरों की कुल लंबाई 86.875 किलोमीटर में रजवाहा की लंबाई किमी 24.285 के सापेक्ष 24.285 किलोमीटर एवं माइनर की कुल लंबाई 62.590 के सापेक्ष 62.590 किलोमीटर के सिल्ट सफाई प्रस्तावित है। सरयू नहर खंड-4, बस्ती द्वारा इस जनपद में पड़ने वाली कुल नहरों की लंबाई 66.350 में राजवाहा की कुल लंबाई 32.200 के सापेक्ष 32200 किलोमीटर एवं माइनर की कुल लंबाई 34.150 के सापेक्ष 34.150 एवं में कुल लंबाई 380.229 किमी सिल्ट सफाई का कार्य प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने निर्देश दिए कार्यों को गुणवत्ता पूर्वक समय से संपादित कराया जाए, जिससे किसानों को रबी में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। कार्यों को कराने में नहरों की सिल्ट/स्क्रैपिंग का उचित निपटान किया जाए। इसमें कोई शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। बैठक में डीसी मनरेगा प्रभात द्विवेदी, अधिशासी अभियंता सिंचाई बीएन शुक्ल सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed