{"_id":"68e011eaebb34886fa09594f","slug":"cylinder-caught-fire-while-cooking-goods-burnt-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-139241-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: भोजन बनाते समय सिलिंडर में लगी आग, सामान जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: भोजन बनाते समय सिलिंडर में लगी आग, सामान जले
Fri, 03 Oct 2025 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 03 Oct 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
आग लगने से सुरेन्द्र के घर का जला सामान । स्रोत - ग्रामीण
नाथनगर। महुली थाना क्षेत्र के नाथनगर गांव में बृहस्पतिवार की देर शाम भोजन बनाते समय अचानक एलपीजी गैस सिलिंडर में आग लग गई। आग कमरे में तेजी के साथ फैली और पूरे घर में फैल गई। कुछ युवकों ने सिलिंडर को बाहर निकाला और उसमें लगी आग को बुझा दिया। सूचना पर दमकल वाहन के साथ ही स्थानीय पुलिस भी पहुंची।
नाथनगर निवासी सितारा देवी पत्नी सुरेंद्र बृहस्पतिवार की देर शाम भोजन तैयार कर रही थी। इसी दौरान अचानक एलपीजी गैस सिलिंडर में आग लग गई। यह आग तेजी से आग बगल लगे बिजली बोर्ड और केबल को अपनी जद में ले लिया। इसके चलते वायरिंग सुलगने लगी और उसमें से चिगनारी निकलने लगी। इस दौरान घर में पड़ा तख्ता, कपड़ा, बर्तन सहित अन्य सामान जलने लगे। इसके बाद हर कोई बचाव के लिए दौड़ पड़ा।
इस दौरान कुछ साहसी युवकों ने सिलिंडर को लोहे की सरिया में फंसाकर बाहर खींच लिया। सुरेन्द्र ने बताया कि नवम्बर माह में उनकी बेटी की शादी तय है। एक-एक सामान खरीद कर घर लाया जा रहा था। इस आग से करीब 60 हजार का सामान जलकर नष्ट हो गया। लोगों ने इसकी सूचना मुकामी पुलिस के साथ ही फायर ब्रिगेड की टीम को भी दी। तब तक आग पर काबू पाया जा चुका था।