फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Cyclone Dana changed the mood of the weather...the atmosphere changed throughout the day.

Sant Kabir Nagar News: दाना साइक्लोन ने बदला मौसम का मिजाज... दिनभर छाई बदली

Fri, 25 Oct 2024 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 25 Oct 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Cyclone Dana changed the mood of the weather...the atmosphere changed throughout the day.
- बारिश के बने आसार, अधिकतम तापमान 31 डिग्री रहा
विज्ञापन

- शाम को ठंडक का अहसास बना रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मौसम में शुक्रवार को अचानक बदलाव देखने को मिला है। सुबह से शाम तक बदली छाई रही। इस दौरान कभी-कभी हल्की धूप निकली। इससे मौसम में नरमी रही। वहीं बारिश के आसार बने रहे। दूसरी तरफ मौसम बदलने से शाम को ठंड का अहसास हुआ। मौसम वैज्ञानिक की मानें तो उड़ीसा में आए दाना साइक्लोन की वजह से मौसम में बदलाव आया है। यह स्थिति दो दिन तक रहने का अनुमान है।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। इससे उड़ीसा में आए चक्रवात से जोड़कर देखा जा रहा है। सुबह के समय हल्की धूप निकली, लेकिन कुछ ही देर बाद बदली छा गई। शाम तक बादल छाए रहने से लोग बारिश का अंदेशा जताते रहे, हालांकि बारिश नहीं हुई, लेकिन ठंड का अहसास जरूर हुआ। शुक्रवार को बंदी के बाद भी शहर में चहल-पहल बनी रही। दूसरी तरफ धान की फसल पककर तैयार हो गई है, इसे लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसान ओम प्रकाश, जय हिंद आदि ने कहा कि खेतों में फसल पककर तैयार हो गई है। ऐसे में अगर बारिश हुई तो कटाई और मड़ाई में दिक्कत आ सकती है।
विज्ञापन


उड़ीसा में आए दाना साइक्लोन की वजह से मौसम में बदलाव आया है। ऐसी स्थिति दो दिन तक रहने की संभावना है। बारिश की भी आशंका जताई जा रही है। इसके बाद मौसम सामान्य हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अमरनाथ मिश्र, मौसम वैज्ञानिक, कुमारगंज अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article