फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Cyclist boy dies after being hit by pickup

पिकअप की चपेट में आने से साइकिल सवार बालक की मौत

Mon, 07 Nov 2022 10:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 10:55 PM IST
विज्ञापन
Cyclist boy dies after being hit by pickup
मोहम्मद अहमद (फाइल फोटो) - फोटो : KHALILABAD
पिकअप की चपेट में आने से साइकिल सवार बालक की मौत
विज्ञापन

सेमरियावां। दुधारा क्षेत्र के रक्शाकला गांव के तिराहे पर रविवार देर शाम पिकअप की चपेट में आने से साइकिल सवार बालक की मौत हो गई। हादसे के बाद जुटे लोगों ने पिकअप और चालक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। बेटे की मौत से परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया।

रक्शा कलां गांव निवासी 12 वर्षीय मोहम्मद अहमद पुत्र अब्दुल सबूर रविवार की देर शाम साइकिल से तिराहे की तरफ गए थे। उसी दौरान सामने से गुजरी तेज रफ्तार पिकअप ने साइकिल सवार बालक को चपेट में ले लिया। हादसे में मौके पर ही मोहम्मद अहमद की मौत हो गई। इस दौरान ग्रामीणों ने पिकअप वाहन समेत चालक को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने बताया कि मोहम्मद अहमद तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। एसओ अनिल कुमार दूबे ने बताया कि अभी तक इस संबंध में तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया गया है। पिकअप पुलिस के कब्जे में है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed