फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Cyber police station will be built in the district with 3.22 crores

Sant Kabir Nagar News: जिले में 3.22 करोड़ से बनेगा साइबर थाना

Mon, 11 Aug 2025 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 11 Aug 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Cyber police station will be built in the district with 3.22 crores
निर्माणाधीन साइबर थाना ।
संतकबीरनगर। जिले में साइबर क्राइम थाना 3 करोड 22 लाख 16 हजार रुपये से निर्मित होगा। जिसका निर्माण कार्य डीएम व एसपी आवास के मध्य लगभग 200 मीटर के फासले पर शुरू हो गया है। जबकि अस्थायी साइबर क्राइम थाना का संचालन रिजर्व पुलिस लाइंस स्थित भवन में चल रहा है।
विज्ञापन

जनपद में साइबर थाना का शुभारंभ जनवरी 2024 में हुआ था। तभी से थाना का संचालन रिजर्व पुलिस लाइंस में अस्थायी रूप से चल रहा है। इंटरनेट व डिजिटल अपराध के इस युग में साइबर क्राइम की घटना पर अंकुश लगाने के लिए अत्याधुनिक सुविधा से युक्त थाना का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसके लिए कार्यदाई संस्था उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) को निर्माण की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

निर्माण कार्य के लिए शासन से 3 करोड़ 22 लाख 16 हजार रुपये स्वीकृत किया है। 829.90 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में निर्मित हो रहे थाना में प्रशासनिक भवन, कार्यालय व अन्य आवश्यक कक्ष का निर्माण होगा। भवन निर्माण का लक्ष्य एक वर्ष में पूर्ण करने के लिए निर्धारित किया गया है। थाना भवन निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यही से साइबर अपराध के मामलों का रोकथाम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
रिजर्व पुलिस लाइंस में चल रहा अस्थाई थाना
साइबर क्राइम थाना रिजर्व पुलिस लाइंस में अस्थायी रूप से चल रहा है। जनवरी वर्ष 2024 में अस्थाई थाना शुरु होने के बाद एक स्थान से दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया गया है। वर्तमान में थाना पर एक निरीक्षक, तीन एसआई और 9 महिला पुरुष कर्मचारी तैनात हैं। जो जनपद के विभिन्न क्षेत्र से आने वाले पीड़ितों की शिकायत को सुनकर उसका निस्तारण करते हैं।

कोट
साइबर क्राइम थाना का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। जिसमें साइबर अपराध से संबंधित आधुनिक अत्याधुनिक संसाधन होंगे। इससे साइबर अपराधों की जांच व रोकथाम में तेजी आएगी। कार्यदायी संस्था को निर्धारित समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण करने के लिए कहा गया है। जिस पर लगातार निगरानी की जा रही है।
-सुशील कुमार सिंह, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed