{"_id":"6a0e0c66b1a0213a0a089169","slug":"cuts-opened-on-the-highway-increasing-the-risk-of-accidents-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-150847-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: हाईवे पर खोल दिए कट, हादसे का खतरा बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: हाईवे पर खोल दिए कट, हादसे का खतरा बढ़ा
विज्ञापन
डीघा मोड़ के पास कट को पार करता बाइक सवार व ई-रिक्शा चालक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। हाईवे पर हादसे की जगह वाले कट बंद करने के बाद भी लोगों की मनमानी जारी है। स्थिति यह है कि कट पर लगाए गए बैरियर को हटाकर लोगों ने सड़क पार करना शुरू कर दिया है। इससे हादसे का खतरा बढ़ गया है।
खलीलाबाद से मगहर के बीच कई स्थानों पर कट पुलिस प्रशासन ने करीब पांच दिन पूर्व बंद करा दिए थे। कुछ दिनों तक यह कट बंद रहे, लेकिन लोगों ने रात में इन पर लगे बैरियर को हटा दिया और सड़क पार करना शुरू कर दिया।
अब इससे हादसे का खतरा बढ़ गया है। कुछ जगहों पर तो पुलिस की मौजूदगी में लोग बाइक लेकर सड़क पार कर रहे हैं, उन्हें हादसे का डर नहीं सता रहा, जबकि गाड़ियों का आगमन लगातार हो रहा है।
विज्ञापन
खलीलाबाद के डीघा मोड़ के पास कट पर बैरियर लगाया गया है, लेकिन यहां ओवरब्रिज के निकट एक बैरियर को मोड़कर दूसरे बैरियर से सटा दिया गया है।
इस तरह आने जाने के लिए रास्ता हो गया है और यहां से चार पहिया वाहन भी सड़क पार कर रहे हैं। बाइक सवार तो फर्राटे के साथ सड़क पार कर रहे हैं। यहां आसपास पुलिस तैनात रहती है, लेकिन उसका भी भय लोगों को नहीं है।
डीघा मोड़ के आगे मंझरिया के पास हाईवे पर लोगों के आवागमन के लिए कट खुला है, लेकिन फिर भी यहां बंद कट को लोगों ने खोल दिया है। इसी तरह मगहर में पुलिस चौकी के पास आवागमन के लिए कट खुला है, लेकिन इसके आगे दुर्गा मंदिर मोड़ पर बंद कट से लोगों ने बैरियर हटा दिया है। बाइक लेकर सड़क पार कर रहे हैं। यहां भी पुलिस तैनात है फिर भी हाईवे को पार करने का क्रम जारी है।