फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Cultural programs were celebrated in the festival

महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

Tue, 08 Nov 2022 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Cultural programs were celebrated in the festival
आामी महोत्सव के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। - फोटो : KHALILABAD
महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम
विज्ञापन

आमी महोत्सव की पहली रात बही संगीत की बयार
बेलहर। आमी नदी के तट पर पड़रिया -देवपुर में शुरू हुए दो दिवसीय आमी महोत्सव में सोमवार पहली रात संगीत और नाटक के नाम रही। महोत्सव की शुरुआत मुख्य अतिथि विंदेश्वरी महाविद्यालय के प्रबंधक अनिल कुमार चौधरी ने महात्मा बुद्ध व कबीर के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गुड़िया भारती, अर्चना सिंह, सीमा व भोजपुरी गायक विजय बेदर्दी, सोनू सवारियां, रूपचंद भारती ने हिंदी व भोजपुरी गीत व भजन सुनाकर लोगों का मनोरंजन किया। देर रात तक लोग संगीत पर झूमते नजर आए। गाने का बोल लुंबिनी घुमावाला पिया हो सारनाथ घुमावाला कहे ना घुमावाला पिया हो नागपुर नगरिया के कलाकारों का मनोबल बढ़ाने के लिए लोगों ने खूब तालियां बजाईं। अनिल चौधरी ने कहा कि आमी पूर्वांचल की गंगा है। यहीं से महात्मा बुद्ध व कबीर ने मानवता का संदेश दिया था। इसे सहेजने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आमी को गोमती की तरह कचरा मुक्त कराते हुए राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया जाए। महोत्सव के आयोजक रामनारायन यादव ने कहा कि आठ वर्ष पहले इसकी शुरुआत आमी नदी को कचरा मुक्त कराने तथा महात्मा बुद्ध कबीर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया। नदी को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किए जाने तक यह अभियान चलता रहेगा। इस दौरान ग्राम प्रधान जोखन प्रसाद चौधरी, धनश्याम यादव, शिवकुमार यादव, बाबू लाल, बुद्धिराम गौतम, जयप्रकाश पटेल, बालकेश्वर बौद्ध, आकाश यादव, छविराज यादव, रामलौट अकेला, गौरव सागर, आजम अंसारी, कमाल अहमद, रामनिवास चौधरी, कमलेश यादव और मालती यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed