फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   cultural activity yog

Sant Kabir Nagar News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित होंगे कार्यक्रम

Sat, 17 Jun 2023 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jun 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
cultural activity yog
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्य कार्यक्रम 21 जून को हीरालाल राम निवास इंटर कॉलेज में होगा। इसके लिए डीएम संदीप कुमार ने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
डीएम ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाएगा। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका, जिला क्रीड़ाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षण, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को योगाभ्यास स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि योग साधकों, विशिष्ट अतिथियों, महिलाओं, बच्चों के बैठने की उत्तम व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कहीं कोई अव्यवस्था न हो। डीएम ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थलों पर साफ सफाई दुरुस्त किया जाए। शौचालय की व्यवस्था होनी चाहिए। पीने के पानी की भी व्यवस्था कार्यक्रम स्थल पर कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए योग को जीवन में अपनाना जरूरी है। जब हम सब स्वस्थ रहेंगे तो हमारा देश स्वस्थ रहेगा और प्रगति करेगा। इसके लिए विश्व योग दिवस पर योगाभ्यास अवश्य करना चाहिए। इसके साथ ही सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों सहित ब्लॉकों पर भी योगाभ्यास के कार्यक्रम कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed