फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   cultural activity organized

Sant Kabir Nagar News: मुल्क संवारने में महिलाओं की अहम भूमिका

Tue, 16 May 2023 11:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 May 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
cultural activity organized
मदरसा अरबिया ग्लोबल एकेडमी मजीदाबाद सेमरियावां में अमर उजाला की ओर से आयोजित अपराजिता कार्यक्रम
सेमरियावां। मदरसा अल-हिरा ग्लोबल एकेडमी मजीदाबाद सेमरियावां में अमर उजाला के अपराजिता अभियान के तहत महिला सशक्तीकरण पर गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें वक्ताओं ने महिलाओं को अधिकार के प्रति जागरूक किया। साथ ही महिलाओं को समाज व देश के विकास में अहम भूमिका निभाने वाला बताया। गोष्ठी में 250 छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि मोहम्मद हारून ने कहा कि घर से लेकर कौम और मुल्क को संवारने में महिलाओं की अहम भूमिका है। महिलाएं संकोच खत्म कर पुरुष के बराबर खड़ी हो रही हैं। भारत को एक मजबूत देश बनाने में महिलाओं को आगे बढ़ाने की जरूरत है। शिक्षिका रूशदा अंजुम ने कहा कि इस्लाम धर्म में भी महिलाओं को बहुत ज्यादा इज्जत दी गई है। इस्लाम धर्म में महिला के अधिकारों पर जोर दिया गया है। इस्लाम में महिलाओं को बहुत ऊंचा स्थान दिया गया है, उन्हें जीवन के हर हिस्से में महत्व दिया गया है। मां, पत्नी, बेटी, बहन, विधवा और चाची-मौसी के रूप में भी उसे सम्मान दिया गया है। कुरआन पाक में साफ कहा गया है कि मां के प्रति कृतज्ञ होने का मतलब है मेरे (खुदा) के प्रति कृतज्ञ होना।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य माशूक अहमद ने कहा कि महिला सशक्तीकरण का अर्थ है समाज में महिलाओं की हिस्सेदारी को पुरुषों के बराबर बनाना है। महिला सशक्तीकरण से महिलाएं आर्थिक और सामाजिक रूप से स्वतंत्र हो पाएंगी। लैंगिक समानता को कम करने के लिए महिला सशक्तीकरण बहुत आवश्यक है। महिला सशक्तीकरण का मुख्य उद्देश्य समाज का समग्र विकास करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षिका नजीफा खातून ने कहा कि चिकित्सा खेल आदि में महिलाएं अहम रोल अदा कर रही हैं। सरकार भी बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ अभियान चला रही है। मौलाना नौशाद नदवी ने कहा कि महिलाएं बेहतर कार्य कर रही हैं। महिलाएं सभी क्षेत्रों में आगे हैं। महिला सशक्तीकरण के लिए सबसे उचित कदम महिलाओं को तालीम दिलाना है। आज के युग में महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही हैं। सभी क्षेत्रों में महिलाएं आगे हैं।
इस दौरान अरुण कुमार, आशीष शर्मा, आकाश कुमार, मोहम्मद मुजम्मिल नदवी, राजेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed