{"_id":"649b17f5cd8424aec50a9648","slug":"cultural-activity-khalilabad-news-c-7-1-221514-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बकरीद पर खरीदारी के लिए बाजारों में लगी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बकरीद पर खरीदारी के लिए बाजारों में लगी भीड़
Tue, 27 Jun 2023 10:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 27 Jun 2023 10:40 PM IST
विज्ञापन
सेमरियावां चौराहे पर ईद उल अजहा की तैयारियों में जुटे लोग, सेंवई मेवे की खरीदारी करते हुए।संवाद
सेमरियावां। ईद उल अजहा की तैयारियों जोरों पर चल रही हैं। बकरा खरीदारी के साथ नए कपड़े, सेंवई, मेवे की खरीदारी भी जोरों पर चल रही है। ईदगाहों व मस्जिदों की साफ-सफाई की जा रही है। मंगलवार को शहर के बाजारों में लोग खरीदारी के लिए पहुंचे। प्रमुख चौराहों पर देर रात तक दुकान खुली रहीं।
क्षेत्र के करही, सेमरियावां, उसराशहीद, बाघनगर, सालेह पर, दुधारा, देवरिया नासिर, कड़जा, दरियाबाद, कोहरियावां, उंचहराकला, बुढ़ाननगर, दानोकुइयां आदि गांव कस्बा बाजारों के ईदगाह, मस्जिदों में ईद उल अजहा की नमाज अदा की जाएगी। नमाज अदा करने का समय सुबह 6:30 बजे से 7.30 बजे के बीच रखा गया है। फर्ज ए कुर्बानी का त्योहार ईद उल अजहा बृहस्पतिवार को मनाया जाएगा। इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईदगाहों और मस्जिदों में ईद उल अजहा की नमाज अदा करेंगे। नमाज अदा करने के बाद गले मिलकर एक दूसरे को मुबारकबाद देंगे। उसके बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू होगा।
मौलाना फुजैल नदवी ने बताया कि ईद उल अजहा पर कुर्बानी के गोश्त के तीन हिस्से करने की शरीयत में सलाह है। एक हिस्सा गरीबों में तकसीम किया जाए, दूसरा हिस्सा अपने नाते रिश्तेदारों, दोस्त अहबाब में बांटा जाए और तीसरा हिस्सा अपने घर में इस्तेमाल करना चाहिए। गरीबों में गोश्त तकसीम करना मुफीद है। कुर्बानी का सिलसिला शनिवार को सूरज ढलने तक जारी रहेगा। ईद-उल अजहा यानी बकरीद ईद-उल फितर के बाद मुसलमानों का दूसरा सबसे बड़ा त्योहार है।
विज्ञापन
00000000000
इस समय अदा की जाएगी ईद उल अजहा की नमाज
करही ईदगाह में 7.30 बजे सुबह, सेमरियावां जामा मस्जिद में सात बजे, दानोकुइयां मदरसा में 7.30 बजे, बाघनगर मदरसा में सात बजे, सेहुड़ा ईदगाह 6: 45 बजे, मूड़ाडीहा बेग ईदगाह में सात बजे, कोहरियावां ईदगाह में 7.30 बजे, दुधारा ईदगाह में 7.30 बजे, उंचहरा कला मदरसा में 7.30 बजे, उसराशहीद ईदगाह में सात बजे।