{"_id":"6491ee0d8274a01ab109835a","slug":"cultural-activity-khalilabad-news-c-7-1-213745-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मेंहदावल नगर में निकली भगवान जगन्नाथ की शोभा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मेंहदावल नगर में निकली भगवान जगन्नाथ की शोभा यात्रा
Tue, 20 Jun 2023 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 20 Jun 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
मेंहदावल कसबे में निकली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा।संवाद
मेंहदावल। कस्बे में मंगलवार को भगवान कृष्ण के स्वरूप भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान लोगों ने भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा व बलराम की झांकी का दर्शन कर मनोकामना पूर्ण करने का आशीर्वाद मांगा और जयकारे भी लगाए। लोगों ने पुष्प वर्षा कर रथ यात्रा का स्वागत भी किया। कुबेर नाथ मंदिर से शोभा यात्रा की शुरुआत हुई। रथ यात्रा कुबेर नाथ मंदिर से टड़वरिया, बसडीला, एकला, सोनौरा, उत्तर पट्टी, चौक बाजार, अंजहिया बाजार, ठाकुर द्वारा, रोडवेज, पेट्रोल पंप होते हुए मंदिर पर आकर समाप्त हुई।
शोभा यात्रा के संचालक पंडित दया शंकर चतुर्वेदी ने कहा कि जगन्नाथ का अर्थ है पूरे जगत की रक्षा करने वाला है। महाभारत काल से ऐसी मान्यता चली आ रही है कि इस दिन भगवान अपने भक्तों को साक्षात दर्शन देते है। भगवान विष्णु के अवतार जगन्नाथ सच्चे मन से मांगे जाने वाली हर कामनाओं को इस दिन पूर्ण करते है। इस दौरान पंडित दया शंकर, अवनींद्र, छोटे तिवारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।