{"_id":"672274d31212ba6ae8080872","slug":"crowd-of-passengers-increased-in-trains-and-buses-journey-difficult-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-123093-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ट्रेनों और बसों में बढ़ी यात्रियों की भीड़... सफर मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ट्रेनों और बसों में बढ़ी यात्रियों की भीड़... सफर मुश्किल
Wed, 30 Oct 2024 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 30 Oct 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
- बस पकड़ने के लिए घंटों करना पड़ रहा इंतजार, करनी पड़ रही मशक्कत
- ट्रेनों में नहीं मिल रहा कंफर्म टिकट
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। दीपावली और छठ पर्व के मद्देनजर परदेश में काम करने वाले लोग घर लौट रहे हैं। इसके कारण बसों और ट्रेनों में भी भीड़ बढ़ गई है। इससे यात्रियों का सफर मुश्किल हो गया है। किसी तरह मशक्कत कर लोगों को यात्रा करनी पड़ रही है।
दीपावली का पर्व बृहस्पतिवार को है, वहीं अगले सप्ताह में छठ का पर्व बनाया जाएगा। ऐसे में मुंबई, दिल्ली, बंगलौर, कानपुर, पंजाब आदि स्थानों पर रोजगार के लिए गए लोग पर्व मनाने के लिए घर लौट रहे हैं। ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है, ऐसे में लोगों को जनरल कोच में यात्रा करने को मजबूर होना पड़ रहा है। ऐसे में परिवार के साथ ट्रेन मे प्रवेश कर पाना मुश्किल हो रहा है। किसी तरह कोच में प्रवेश कर गए तो सीट मिलना मुश्किल है, जिससे गैलरी में खड़े होकर यात्रा करनी पड़ रही है।
खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर शाम को आने वाली ट्रेनों में काफी भीड़ दिखी। लोग गैलरी में किसी तरह परिवार और सामान के साथ यात्रा करते नजर आए। ट्रेन में सफर कर रहे गोरखपुर निवासी दिलीप कुमार ने बताया कि दिल्ली से आ रहे हैं। टिकट कंफर्म नहीं हुआ तो जनरल कोच में जैसे-तैसे यात्रा करनी पड़ी।
विज्ञापन
घंटों करना पड़ रहा बसों का इंतजार
खलीलाबाद के मेंहदावल बाईपास पर अस्थायी बस स्टैंड पर भी लोगों को घंटों बसों का इंतजार करने को मजबूर हो रहे हैं। कारण यह है कि लंबी दूरी की बसें ओवरब्रिज के ऊपर से चली जा रहीं हैं, जो बसें आ रही हैं उनमें भी भीड़ के कारण प्रवेश कर पाना मुश्किल हो रहा है। कानपुर के लिए बस पकड़ने आए अमरेंद्र कुमार ने कहा कि घंटे भर से बस का इंतजार कर रहे हैं। बसों में भी भीड़ ज्यादा होने से आने-जाने में दिक्कत हुई।
निजी बस संचालक 2500 रुपये तक वसूल रहे किराया
ट्रेनों में भीड़ के कारण जो लोग निजी बसों से सफर करने आ रहे हैं, वह भी परेशान हैं। कारण यह है कि निजी बस संचालक दिल्ली तक का किराया दो हजार से 2500 रुपये तक वसूल रहे हैं। दिल्ली जाने के लिए आए रविंद्र कुमार ने बताया कि निजी बसों में किराया अधिक देना मजबूरी बनी हुई हैं।
त्योहारों को देखते हुए बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। बस चालकों को निर्देश दिए गए हैं कि खलीलाबाद में बसों को स्टाॅप सेंटर पर खड़ा करें, ताकि यात्रियों को परेशान न होना पड़े।
- आयुष भटनागर,
एआरएम बस्ती