फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Crops submerged after canal breach in Mahuli

Sant Kabir Nagar News: महुली में नहर टूटने से फसल में भरा पानी

Mon, 20 Jul 2026 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Crops submerged after canal breach in Mahuli
महुली में नहर टूटने से फसल जलमग्न। संवाद
महुली। खलीलाबाद विकास खंड की ग्रामसभा टुम्पार में रविवार की रात नहर कट जाने के कारण आसपास के खेतों में पानी भर गया। इससे धान सहित अन्य फसलों को नुकसान पहुंचा है। किसानों में सिंचाई विभाग के प्रति आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

किसान सदानंद सिंह, जगदीश सिंह, राम आशीष, मुन्ना, संतलाल, महानंद, बल्ली, राम मिलन, अमरनाथ , हरिशंकर और लल्लन का कहना है कि साइफन के पास नहर कटने की यह कोई पहला मामला नहीं है। हर वर्ष इसी स्थान से नहर कटती है। इससे किसानों की मेहनत पर पानी फिर जाता है। इसके बावजूद विभाग ने आज तक इस स्थान का स्थायी पक्कीकरण नहीं कराया।
विज्ञापन

किसानों का आरोप है कि कई बार संबंधित अवर अभियंता और विभागीय अधिकारियों से पक्कीकरण कराने की मांग की गई, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। नहर कटने से पानी खेतों में फैल गया और धान की फसल में पानी भर गया। किसानों ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने तथा साइफन के पास नहर का स्थायी पक्कीकरण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed