{"_id":"695176b3a5416257910adca6","slug":"crops-are-being-submerged-in-semariyawan-due-to-excessive-water-being-released-into-the-canals-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-143529-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सेमरियावां में नहरों में ज्यादा पानी छोड़ने से डूब रही फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सेमरियावां में नहरों में ज्यादा पानी छोड़ने से डूब रही फसल
Sun, 28 Dec 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 28 Dec 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
सेमरियावां के गरथौली में माइनर नहर कटने से फसल खराब-संवाद
- फोटो : रविवार की शाम होते ही घना कोहरा छा गया। संवाद
सेमरियावां। क्षेत्र में सरयू नहर का पानी किसानों की फसलों पर कहर बरपा रहा है। नहर में जगह-जगह होल हो जाने से गेहूं की फसल डूब रही है। जिम्मेदार अफसर अनजान बने हुए हैं।
गरथौली माइनर में अत्यधिक पानी छोड़े जाने से किसानों के खेतों में पानी भर गया। क्षेत्र के मूड़ाडीहाबेग, दरियाबाद, लौकी लाला होते हुए गरथौली माइनर को निकली है। नहर में पानी का प्रवाह तेज होने से नहर जगह-जगह कट जा रही है। ऐसे में किसानों की गेंहू फसल पानी से बर्बाद हो रही है। गरथौली में नहर कटने से किसान दीवान चंद्र मौर्या, बदरुद्दुजा,शमीम अहमद, राम हित, तौफीक अहमद आदि की लगभग 30 बीघा फसल डूब गई है। वही दानोकुइयां, मुजहनी-मुजहना, रक्सा कला, नव्वाडीह, देवरिया नासिर और रक्सा देवई तक जाने वाली माइनर नहर समेत क्षेत्र के अन्य नहरों में भारी पानी आने से किसानों के फसल नुकसान होने की चिंता बढ़ गई है। मौके पर पहुंचे समाज सेवी रिजवान मुनीर ने विभागीय अधिकारियों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि जेई ने फाटक बंद कराकर टूटे बांध को ठीक कराने के लिए ठेकेदार को भेजा है। उम्मीद है कि जल्द ही नहर को ठीक कर लिया जाएगा।