फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Crisis of severe heat

भीषण गर्मी में पानी का संकट

Sat, 04 May 2019 12:05 AM IST
राकेश पांडेय संतकबीरनगर
संतकबीरनगर Published by: राकेश पांडेय Updated Sat, 04 May 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
Crisis of severe heat
भीषण गर्मी में पानी का संकट - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। तेज धूप और गर्मी से लोग बेहाल हैं। नगर पालिका की तरफ से शहर में लगाए गए वाटर एटीएम राहत नहीं दे पा रहे। मुखलिसपुर चौराहा के पास लगा वाटर एटीएम तो अभी चालू ही नहीं है।  शहर में लगाए गए अन्य वाटर कूलर भी बेपानी हैं।  
विज्ञापन

शहर में स्वच्छ पानी मिल सके, इसके लिए नगर पालिका परिषद ने तीन स्थानों पर वाटर एटीएम लगाया है। यहां एक रुपये का सिक्का डालकर पानी लिया जा सकता है। समय माता मंदिर के बगल में लगे वाटर एटीएम के पास ठेला खोमचे वालों का ऐसा अतिक्रमण है वह दिखाई ही नहीं देता। लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले के पास लगा वाटर एटीएम चालू तो है, लेकिन यहां ठंडा पानी नहीं मिल पा रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत मुखलिसपुर चौराहे की है, यहां लगा वाटर एटीएम शुरू ही नहीं हो सका है। ऐसे में इसके आसपास रहने वाले लोग स्वच्छ पानी के लिए भटकने को मजबूर है। 11 स्थानों पर वाटर कूलर लगाए है, लेकिन वर्तमान समय में एक को छोड़ कोई भी वाटर कूलर काम नहीं कर रहा है। कहीं टोटियां गायब है तो कहीं मशीन ही खराब है। शहर के निवासी विजय कुमार ने कहा कि वाटर कूलरों की खराबी और वाटर एटीएम फेल होने से स्वच्छ पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है। दिलीप ने कहा कि मुखलिसपुर चौराहे पर वाटर एटीएम लगाने के बाद उम्मीद थी कि लोगों स्वच्छ व शीतल पानी मिलेगा, लेकिन यह आस टूट गई है। महेश ने कहा कि वाटर कूलरों को ठीक कराने के साथ एटीएम को सही ढंग से चलाए जाने की व्यवस्था करनी चाहिए। ईओ  बीना सिंह ने कहा कि स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था के लिए पालिका प्रशासन गंभीर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed