फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Crisis: Khalilabad CHC is dependent on only two doctors

संकट : सिर्फ दो चिकित्सकों के भरोसे खलीलाबाद सीएचसी

Thu, 31 Jul 2025 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 31 Jul 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Crisis: Khalilabad CHC is dependent on only two doctors
सीएचसी खलीलाबाद में चिकित्सकों के अभाव के चलते एक ही चिकित्सक के पास लगी मरीजों की भीड़।
संतकबीरनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद इस समय चिकित्सकों की कमी झेल रहा है। रोजाना करीब 400 ओपीडी होने के बावजूद सीएचसी पर सिर्फ दो चिकित्सकों की तैनाती है। ऐसे में यहां आने वाले मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद पर तैनात रहे डॉ. गौरव यादव का स्थानांतरण कुशीनगर हो गया है, जबकि डॉ. इश्तियाक भी ट्रेनिंग पर चले गए है। ऐसे में सीएचसी पर चिकित्सकों की कमी हो गई है। वर्तमान में मात्र दो चिकित्सकों की तैनाती है, इसमें एक सीएचसी अधीक्षक डॉ. वरूणेश दूबे और दूसरे डॉ. शीला शामिल है, जबकि यहां पर कम से कम चार चिकित्सकों की तैनाती होनी चाहिए।
विज्ञापन

हालांकि नेत्र चिकित्सक के रूप में डॉ. केपी सिंह तैनात है, वह भी इमरजेंसी ड्यूटी कर रहे हैं। यहां आने वाले मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रोजाना सीएचसी पर करीब 400 ओपीडी होती है, लेकिन चिकित्सकों की कमी के चलते मरीजों की लंबी लाइन लग जा रही है। बाल रोग विशेषज्ञ न होने से छोटे बच्चों के इलाज में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलाज कराने आईं सुनीता देवी ने बताया कि बच्चे को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, दिखाने के लिए सुबह नौ बजे आ गई। चिकित्सक कक्ष के बाहर भीड़ देखकर इंतजार करने को मजबूर होना पड़ा। खलीलाबाद निवासी उमेश कुमार ने बताया कि लंबी लाइन लगाकर चिकित्सक को दिखाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed