फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   criminal sent to jail

हत्या के प्रयास का नामजद आरोपी भेजा गया जेल

Sun, 29 Aug 2021 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
criminal sent to jail
हत्या के प्रयास का नामजद आरोपी भेजा गया जेल
विज्ञापन

धनघटा। महुली पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में नामजद भट्ठा मुंशी को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू को बरामद किया। आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

गोरखपुर जिले के उतरौला स्थित एक ईंट भट्ठे पर काम कर रहे मजदूर को कुछ लोग महुली थाना क्षेत्र के झकही चक बेलदुहा गांव के निकट नहर किनारे गला रेतकर हत्या करने का प्रयास किए थे। इसी दौरान गश्ती पुलिस व ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी भाग गए थे। घायल मजदूर की पत्नी सुशीला देवी ने इस मामले में भट्ठा मुंशी हरिओम के साथ कुछ अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास का नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। एसओ रणविजय सिंह ने बताया कि रविवार को मुखबिर की सूचना पर वांछित नामजद मुंशी हरिओम शुक्ला निवासी तेनुआ थाना हरपुर बुदहट जिला गोरखपुर को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed