फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   youth dies due to train injuries in delhi

दिल्ली में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Mon, 16 Apr 2018 11:35 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Mon, 16 Apr 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
youth dies due to train injuries in delhi
CRIME
कांटे। क्षेत्र के सौरहा-सिहोरवा गांव निवासी एक युवक की दिल्ली में शनिवार को ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सोमवार को युवक का शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। पीड़ित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। सूचना पर गोरखपुर के सांसद प्रवीण निषाद मौके पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दिए।
विज्ञापन

 सौरहा-सिहोरवा निवासी संतोष (22) पुत्र अगर्दी करीब छह साल से दिल्ली में रहकर पेंटिंग का काम करता था। शनिवार को दिल्ली में ही रेलवे क्रासिंग पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना जैसे ही घरवालों को हुई सभी परेशान हो गए। गांववालों ने बताया कि संतोष तीन भाईयों में सबसे छोटा था।  तीनों भाईयों की शादी हो चुकी हैं। दोनो बड़े भाई अपने परिवार के साथ अलग-अलग रहते हैं। माता-पिता संतोष के ही साथ में रहते थे। पत्नी बच्चों के साथ मां-बाप की देखरेख संतोष के ही जिम्मे था। संतोष की शादी 2013 में हुई थी। दो बच्चे है। सोमवार को जैसे ही शव गांव में पहुंचा वैसे ही गांववालों की भीड़ जुट गई। बाद में गोरखपुर के सांसद प्रवीण निषाद मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिजनों को ढांढस बधाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed