{"_id":"6ae1069a61d54c5f920d1ecb","slug":"case-registered-in-powayan-against-a-man-for-allegedly-making-his-girlfriend-consume-poison-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-188505-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पुवायां में प्रेमी पर युवती को जहर पिलाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पुवायां में प्रेमी पर युवती को जहर पिलाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
पुवायां। प्रेमी के धमकाने के बाद युवती की हालत बिगड़ गई। घटना के 10 दिन बाद पिता ने प्रेमी पर पुत्री को जहर पिलाने के आरोप में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती की हालत गंभीर है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उनकी 28 वर्षीय पुत्री तीन-चार साल से अनिल से बात करती थी। अनिल पुत्री से शादी करने की बात कहता था, लेकिन कुछ दिन से अनिल ने दूसरी युवती से बात करना शुरू कर दिया। पता चलने पर पुत्री ने अनिल से शिकायत की तो उसने गाली-गलौज करते हुए धमकाया।
16 अक्तूबर को बेटी के जहर पीने की बात सामने आई। पुवायां में इलाज के दौरान हालत में सुधार न होने पर 26 अक्तूबर को उन्होंने पुत्री को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। डॉक्टर ने पुत्री की हालत बेहद गंभीर बताई है। पुत्री ने बताया है कि अनिल ने उसे जबरन जहर पिला दिया था। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। विवेचना की जा रही है।