फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Collision between two scooters; youth struck by a car dies

Hamirpur (Himachal) News: दो स्कूटियों की टक्कर, कार की चपेट में आए युवक की मौत

Wed, 28 Oct 2026 01:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 28 Oct 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी बड़सर (हमीरपुर)। राष्ट्रीय उच्च मार्ग-503ए पर मंगलवार सुबह बड़सर-गुजरेहड़ा-नघ्यार चौक में दो स्कूटियों की टक्कर के बाद कार की चपेट में आने से 31 वर्षीय युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक की पहचान रोहित कुमार पुत्र केहर चंद निवासी गांव डैहर, डाकघर थाना कलां, जिला ऊना के रूप में हुई है। वह पीएनबी मेटलाइफ में कार्यरत था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक स्कूटी चालक ऊना की ओर से आ रहा था, जबकि दूसरा गुजरेहड़ा से बड़सर की तरफ जा रहा था। गुजरेहड़ा की ओर से आ रहा स्कूटी चालक जैसे ही मुख्य सड़क पर पहुंचा, उसकी ऊना की ओर से आ रही स्कूटी से टक्कर हो गई।
विज्ञापन

टक्कर के बाद रोहित कुमार श्रद्धालुओं की कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। श्रद्धालु बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में दर्शन करने के बाद लौट रहे थे। रोहित को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायल रोहित कुमार को उपचार के लिए सिविल अस्पताल बड़सर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed