{"_id":"5ad396ff4f1c1b60098b4b01","slug":"youth-body-found-hanging-from-tree","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से लटकती मिली युवक की लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ से लटकती मिली युवक की लाश
santkabirnagar
Updated Sun, 15 Apr 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
मृतक की फाोटाे
- फोटो : amar ujala
बेलहर। बखिरा क्षेत्र के बरड़ाड़ गांव के पास बागीचे में रविवार को आम के पेड़ से लटकती युवक की लाश मिली। सूचना पर आस-पास के लोग भी जुट गए। जिसके बाद शव की पहचान बरड़ाड़ गांव निवासी नरेंद्र उर्फ चिनगी (30) के रूप में हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के पॉकेट से मोबाइल, 130 रुपये और कागज के टुकडे़ बरामद किए। कागज के टुकड़े पर लिखा था कि, मैं किस लिए मर रहा हूं, राम ही जाने।
बरड़ाड़ निवासी हनुमान ने बताया कि बड़े भाई नरेंद्र उर्फ चिनगी नंदौर में स्थित एक मिठाई की दुकान पर काम करते थे। शनिवार की सुबह भाई नरेंद्र दुकान पर काम करने के लिए घर से गए थे और देर रात तक वापस नहीं लौटे। फोन से जानकारी लेने पर पता चला कि वह दुकान से घर जाने के लिए शाम छह बजे ही निकल गए थे। रात में इधर-उधर काफी तलाश किया गया, लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। रविवार की सुबह गांव के पास बागीचे में पेड़ से लटकती हाल में नरेंद्र का शव मिला। हुनमान ने बताया कि नरेंद्र प्रधान पद पर चुनाव भी लड़े थे और हार गए थे। वह घर पर बताए थे कि सेठ की बेटी की शादी है और घर नहीं आएंगे। कभी-कभी वह जहां काम करते थे, वही रात में रूक भी जाते थे। अक्सर देर रात भी आते थे। पत्नी रेखा देवी पति का शव देख कर बेसुध हो गई है। परिवार में पत्नी के अलावा दो छोटे भाई हनुमान और बिश्राम है। हनुमान घर पर ही रहता है, जबकि विश्राम मुंबई में रोजगार के सिलसिले में गया है। युवक की मौत की वजह को लेकर परिजन संशय में है। एसओ रामसमुझ प्रभाकर ने बताया युवक के पाकेट से मोबाइल, 130 रुपये और कागज का टुकड़ा मिला है। जांच पड़ताल में प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।