फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   young man's death by Current

बहन के घर आए युवक की करंट से मौत

Sat, 31 Dec 2016 11:52 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Sat, 31 Dec 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
 young man's death by Current
- फोटो : अमर उजाला
बहन के घर आए युवक की करंट की चपेट मे आने से मौत हो गई। घटना से गांव में कोहराम मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। कोतवाली क्षेत्र के बनपुरवा गुलहरिया निवासी दीनानाथ यादव (45) के बहन की शादी महुली क्षेत्र के मुखलिसपुर निवासी ब्रह्मदेव यादव के साथ हुई है।
विज्ञापन


शुक्रवार को दीनानाथ अपनी बहन के घर मुखलिसपुर गए थे। शनिवार को स्नान करने के बाद दीनानाथ मकान के छत के ऊपर बंधी रस्सी पर गीला कपड़ा फैला रहे थे। उसी दौरान छत के ऊपर से गुजरे बिजली के तार से कपड़ा छू जाने से करंट की चपेट में आ गए। यह देख कर पड़ोसियों ने शोर मचाया तो लोग जुट गए और घायल  दीनानाथ को आनन- फानन में सीएचसी नाथनगर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने देखते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


बहनोई ब्रहमदेव यादव ने मामले की सूचना पर महुली पुलिस को दी। उसके बाद मुखलिसपुर चौकी पर तैनात पुलिस मौके पर पहुंच गए और शव को कब्जे  में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से पीड़ित के घर कोहराम मच गया। सूचना पर दीनानाथ की पत्नी भानमती और उनके दो बेटे राकेश और मुकेश भी नाथनगर सीएचसी पहुंच गए थे।      
विज्ञापन
विज्ञापन

                 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed