फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   young man dead in an accident due to fog

कोहरे में बाइक समेत गड्ढ़े में गिरे प्रधान पुत्र की मौत

Fri, 19 Jan 2018 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 19 Jan 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
young man dead in an accident due to fog
सड़क हादसे मे भटौरा गांव निवासी रामसागर की मौत से परिवार सदमे में है। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
सांथा। बखिरा क्षेत्र के करमा कला गांव के पुलिया के निकट गुरुवार की रात कोहरे की वजह से बाइक लेकर गड्ढे में गिरे एक प्रधान पुत्र की मौत हो गई। शुक्रवार को परिवार वाले अंतिम संस्कार के लिए शव पंडितपुरवा श्मशान घाट ले गए। पत्नी और मायके वालों के विरोध के बाद परिजन शव घर ले आए। पत्नी की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। 
विज्ञापन


क्षेत्र के भटौरा गांव की प्रधान सुधारी देवी के बेटे रामसागर (28) गुरुवार की रात आठ बजे के करीब सांथा बाजार से बाइक से घर लौट रहे थे। कोहरे की वजह से सांथा-मेंहदावल मार्ग पर करमाकला के पास स्थित पुलिया के निकट सड़क पर बने बड़े होल से टकरा गए और बाइक लेकर 15 फीट गड्ढे में गिर गए।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने रामसागर को एंबुलेंस से सीएचसी मेंहदावल पहुंचाया। डॉक्टरों ने परीक्षण के रामसागर को मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को परिजन तथा गांव के लोग शव को लेकर अंतिम संस्कार के लिए क्षेत्र के पंडित पुरवा स्थित शमशान घाट पर पहुंचे और तैयारी शुरू कर दी। उसी दौरान पत्नी पुष्पा तथा मायके के लोगों ने विरोध शुरू कर दिया और पोस्टमार्टम की मांग करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध की वजह से परिजन शव को फिर घर उठा ले गए। इधर पत्नी ने थाने पहुंच कर पोस्टमार्टम की मांग की। उसके बाद पुलिस पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। हादसे में रामसागर की मौत से परिवार तथा गांव के लोग सदमे में थे। पत्नी पुष्पा देवी का रो-रो कर बुरा हाल था। वृद्ध पिता रामकिशोर तथा मां सुधारी देवी भी गमगीन थी।


बेटे की मौत से दंपति बेसुध थे, उन्हें लोग ढांढस बंधा रहे थे। पांच वर्षीय बेटे अरुण पिता की मौत पर लोगों को रोता देख कर टकटकी लगाए निहार रहा था। मां की गोद में चार माह का मासूम बैठा था और पिता की मौत से अंजान था। घटना से गांव के लोग भी दुखी थे। एसओ रामसमुझ प्रभाकर ने बताया कि कोहरे की वजह से अनियंत्रित होकर रामसागर गड्ढे में गिर गए और उनकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed