फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ramlila Committee General Secretary injured after being hit by a speeding scooter

Lucknow News: तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से रामलीला कमेटी के महामंत्री घायल

Wed, 30 Sep 2026 02:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 30 Sep 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Ramlila Committee General Secretary injured after being hit by a speeding scooter
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। मानकनगर में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से रेलवे कॉलोनी रामलीला दशहरा कमेटी के महामंत्री संजय कुमार श्रीवास्तव गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने स्कूटी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

कृष्णानगर के प्रेमनगर, आलमबाग निवासी वंश शरण श्रीवास्तव के मुताबिक, 12 सितंबर की रात करीब 11 बजे उनके पिता रामलीला का रिहर्सल कर बाइक से घर लौट रहे थे। तालकटोरा रोड स्थित बेकरी के पास आलमबाग की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कूटी ने बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें लोकबंधु अस्पताल ले जाया गया, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। बाद में परिजनों ने वेलसन, मेदांता और पीजीआई में इलाज कराया। हादसे के बाद से उनकी बाईं आंख से खून निकल रहा है।
विज्ञापन

वंश का आरोप है कि हादसे के बाद स्कूटी चालक के परिजन कार से मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज व धमकी देते हुए उसे साथ ले गए। स्कूटी पर एक युवती भी सवार थी। मानकनगर इंस्पेक्टर ने बताया कि कार के नंबर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed