फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Clash between two groups over an old feud; FIRs lodged by both sides.

Maharajganj News: पुरानी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट, दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज

Wed, 30 Sep 2026 02:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Clash between two groups over an old feud; FIRs lodged by both sides.
सिंदुरिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के भागाटार गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पहले पक्ष की ओर से भागाटार निवासी अवधेश निगम ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि 26 सितंबर की शाम करीब 7:30 बजे वह अपनी चाय की दुकान पर काम कर रहा था। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर मुकेश अग्रहरी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि कुछ ही देर में अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए और अवधेश तथा उसके भाई अखिलेश निगम उर्फ पप्पू के साथ लात-घूंसों और लाठी-डंडों से मारपीट की। आसपास के लोगों के बीच-बचाव के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए।
विज्ञापन


वहीं दूसरे पक्ष की गुंजा देवी पत्नी अशोक अग्रहरी ने तहरीर में आरोप लगाया कि 26 सितंबर की शाम करीब सात बजे भागाटार स्थित उनकी फल की दुकान पर पहले कहासुनी हुई थी। इसी विवाद को लेकर कुछ लोगों ने दुकान पर पहुंचकर गुंजा देवी, उनकी बहन नेहा समेत अन्य लोगों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। तहरीर में सिर में चोट लगने और गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंदुरिया थानाध्यक्ष अनूप कुमार तिवारी ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed