{"_id":"5a75f54e4f1c1b05738b5492","slug":"young-man-dead-caused-current","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
current
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हैंसर। क्षेत्र के चपरापूर्वी गांव में शनिवार की शाम करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। चपरापूर्वी गांव निवासी गिरजाशंकर (34) पुत्र लंगण के पड़ोस में मकान की छत लग रही थी। गिरजाशंकर निर्माण में सहयोग करने गया था। बताया जाता है कि जब छत के ऊपर सरिया उठाकर गिरजाशंकर मिस्त्री को देने चला तो सरिया बगल से गए हाई वोल्टेज तार को छू गई।
गिरजाशंकर विद्युत के चपेट में आकर गिर पड़ा। आनन फानन में परिजन उसे सीएचसी मलौली पहुंचाए जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजनों का कहना है कि जिला अस्पताल में इलाज के दौरान गिरजाशंकर की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया ।