फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   year-old girl found hanging from a tree

पेड़ से लटकता मिला छात्रा का शव

Thu, 15 Nov 2018 11:48 PM IST
संतकबीरनगर
संतकबीरनगर Updated Thu, 15 Nov 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
year-old girl found hanging from a tree
पेड़ से लटकता मिला छात्रा का शव - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
धनघटा(संतकबीरनगर)। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गिठनी की एक छात्रा का शव बृहस्पतिवार को गांव के समीप गन्ने के खेत में सागौन के पेड़ से लटकता मिला। छात्रा घर से चार दिन से लापता थी। घरवालों ने आत्महत्या की आशंका जताई है। महुली पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर सबूत जुटाए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

ग्राम गिठनी निवासी रामानंद चौहान की 20 वर्षीय पुत्री कंचन पंडित सूर्यनारायण चतुर्वेदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाथनगर में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। वह टुम्पार चौराहे पर एक कोचिंग सेंटर में पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी भी कर रही थी। कुछ दिन से वह अवसाद में थी। घरवालों के अनुसार कंचन 12 नवंबर दोपहर से लापता थी। महुली थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। कंचन के भाई ने बताया कि गांव के राजेंद्र और रामजी के गन्ने के खेत के बीच स्थित सागौन के पेड़ से कंचन का शव लटका हुआ मिला। मनोज ने इसकी सूचना परिजनों के साथ ही पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे एसओ करुणाकर पांडेय ने दुपट्टे से पेड़ से लटक रहे शव को नीचे उतरवाया। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed