फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Workers killed in the accident, two injured

हादसे में मजदूर की मौत, दो घायल

Mon, 11 Jul 2016 12:10 AM IST
sant kabir nagar 
sant kabir nagar  Updated Mon, 11 Jul 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Workers killed in the accident, two injured
गोरखपुर-लखनऊ हादवे पर स्थित रैना पेपर मिल के निकट रविवार को सड़क के किनारे खड़ी भूसी लदी डीसीएम में ट्रक के जरिए टक्कर मारने से बीच में दबकर एक साइकिल सवार मजदूर की मौत हो गई। जबकि ट्रक का खलासी और डीसीएम चालक भी घायल हो गया। 
विज्ञापन


महुली क्षेत्र के बेल्डुहा निवासी 42 वर्षीय रोहित शर्मा पेपर मिल में काम करते थे। रविवार को वह साइकिल से ड्यूटी पर जा रहे थे। जैसे ही वे रैना पेपर मिल के पास पहुंचे कि उसी बीच सड़क के किनारे खड़ी भूसी लदी डीसीएम में एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया। दोनों वाहनों के बीच में दब जाने से  वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि डीसीएम के चालक और ट्रक के खलासी को मामूली चोट लगी।
विज्ञापन


घटना के बाद आसपास के जुटे लोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बेल्डुहा गांव निवासी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य अखंड बहादुर पाल ने बताया कि गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में ही रोहित शर्मा की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed